
2 मार्च की शाम को, चीन के हाईनान प्रांत के छोंगहाई शहर के लुंगच्यांग कस्बे में भव्य लालटेन महोत्सव मनाया गया। बताया जाता है कि लुंगच्यांग लालटेन महोत्सव की परंपरा की उत्पत्ति मिंग राजवंश के उत्तरार्ध और छिंग राजवंश के आरंभिक काल में हुई थी और यह सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। 2024 में, इसे हाईनान प्रांत की प्रांतीय स्तर की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूचियों के छठे बैच में शामिल किया गया था।