
"अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस" के अवसर पर, चीन के हेबेई संग्रहालय और शैनशी इतिहास संग्रहालय ने संयुक्त रूप से थांग राजवंश सांस्कृतिक अवशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी का विषय थांग राजवंश की छांगआन सभ्यता है, और इसमें शैनशी और हेबेई में खोजे गए थांग राजवंश के 220 सांस्कृतिक अवशेषों का चयन किया गया है, जो विभिन्न दृष्टिकोणों से थांग राजवंश की समृद्ध भौतिक सभ्यता और शानदार संस्कृति को पुन: प्रस्तुत करते हैं।