
लाइकु हिमनद दुनिया के तीन सबसे बड़े समुद्री हिमनदों में से एक है, जिसमें मेइशी, रुओच्याओ, यालोंग, तोंगका, न्यूमा और छ्योंगच्या सहित छह हिमनद शामिल हैं। यह फालोंग त्सांगपो नदी का मुख्य स्रोत है और इसका नाम लाइकु गांव के नाम पर रखा गया है जहां यह स्थित है।
वर्ष 2024 में शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश ने लाइकु होमस्टे बेंचमार्क परियोजना के लिए 94 लाख युआन का निवेश किया, जबकि गांव के सामूहिक निवेश ने 24.6 लाख युआन का योगदान दिया। इस परियोजना के 2025 के अंत तक पूरा होने और चालू होने की उम्मीद है। यह परियोजना स्थानीय पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देगी, जिससे लाइकु गांव के निवासियों की वार्षिक आय में 10 लाख युआन की वृद्धि होने की संभावना है।