
दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत में बना नया शनचन-चोंगशान लिंक के पुल सूर्योदय के समय एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है। सुबह की पहली किरणें जब नारंगी और सुनहरे रंग में समुद्र की लहरों पर बिखरती हैं, तो यह विशालकाय पुल स्वर्ग लोक के पुल जैसा प्रतीत होता है। इसकी संरचना समुद्र तल से उठती हुई एक कलाकृति की तरह चमकती है, जो मानव इंजीनियरिंग कौशल और प्रकृति की सुंदरता का अद्वितीय संगम दर्शाती है। इस पल का शांत और महिमामय दृश्य हृदय को छू लेने वाला होता है। बता दें कि शनचन-चोंगशान लिंक पिछले साल के जून के अंत में खुल गया है, जिससे शनचन और चोंगशान के बीच यात्रा का समय 2 घंटे से घटकर 30 मिनट का हो गया है। यह लिंक क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाऊ ग्रेटर बे एरिया परियोजना का हिस्सा है। इसमें सुरंगें, पुल और द्वीप शामिल हैं, जो इसे जटिल बनाते हैं।