
दक्षिण-पश्चिम चीन के क्वेइचो प्रांत के प्रांतीय खेल ब्यूरो ने हाल ही में घोषणा की है कि 21 सितंबर को यहां एक अद्वितीय माउंटेन एंड ब्रिज ट्रायथलॉन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण दुनिया के सबसे ऊंचे पुल के रूप में विख्यात होने वाला हुआजियांग ग्रैंड कैन्यन ब्रिज होगा, जो जल्द ही आम जनता के लिए खुलने वाला है। यह प्रतियोगिता इस भव्य पुल की अद्भुत संरचना और आसपास के मनोरम प्राकृतिक दृश्यों को प्रदर्शित करेगी। दुनिया के अनेक देशों के एथलीट इस ऐतिहासिक पुल के ऊपर दौड़ेंगे, जो न केवल एक खेल आयोजन बल्कि प्रकृति और मानव निर्मित इंजीनियरिंग के चमत्कार का जीवंत प्रदर्शन होगा। बता दें कि हुआजियांग ग्रैंड कैन्यन ब्रिज के डेक और नीचे बेइफान नदी के बीच 625 मीटर की ऊंचाई के साथ यह पुल दुनिया का सबसे ऊंचा पुल माना जाता है।