
इन दिनों भारत में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। इस त्योहार के लिए कलाकार देवी दुर्गा की मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। 24 सितंबर को नई दिल्ली में एक स्थानीय स्टूडियो में, एक कलाकार हिंदू देवी की मिट्टी की मूर्ति को आकार दे रहा था।
बता दें कि दुर्गा पूजा एक प्रमुख हिंदू उत्सव है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत और नारी शक्ति का जश्न मनाता है। यह त्योहार 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा, और इस दौरान पूरा शहर भक्ति और उत्साह के रंग में डूबा रहेगा।
(हैया)