
स्थानीय समयानुसार, 30 नवंबर की शाम को अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर 93वीं हॉलीवुड क्रिसमस परेड आयोजित की गई। सैकड़ों स्थानीय चीनी निवासियों ने ड्रैगन और शेर नृत्य, मार्शल आर्ट और छीपाओ (चीनी स्त्रियों का ऊंचा गरेबान वाला चोगा) शो जैसे प्रदर्शन प्रस्तुत किए।