
चोउच्वांग कस्बा, जो पूर्वी चीन के च्यांगसू प्रांत के सुचोउ शहर की खुनशान काउंटी में स्थित है, उसे 'चीन का नंबर वन वॉटर टाउन' कहा जाता है। उत्तरी सोंग राजवंश (960-1127) के दौरान पहली बार बसे इस ऐतिहासिक शहर के चारों ओर पानी ही पानी है, जहां नहरें हर गली-कूंचे को आपस में जोड़ती हैं। यहाँ सड़कें जलमार्गों का अनुसरण करती हैं और बाजार नदी किनारे विकसित हुए हैं। अपनी संरक्षित प्राचीन वास्तुकला, क्लासिक च्यांगनान जल-कस्बा परिदृश्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ, चोउच्वांग परंपरागत दक्षिणी चीन की एक कालातीत झलक प्रस्तुत करता है।