
पेइचिंग समयानुसार 4 फरवरी को, चीन के च्यांगसू प्रांत के नानथोंग शहर में चीनी नववर्ष मनाने के लिये अमूर्त चीनी सांस्कृतिक विरासत लोक अनुभव गतिविधि आयोजित हुई। पाकिस्तान, इंडोनेशिया और लाओस आदि विभिन्न देशों से 15 अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों ने स्थानीय नागरिकों ने नीली कैलिको प्रिंटिंग, लकी बाओज़ (Steamed Pork Buns) और वसंत उत्सव के दोहे व अक्षर "फ़ू" (चीनी भाषा में भाग्य का मतलब है) लिखना आदि का साझा अनुभव किया है। उन्होंने एक साथ चीनी पारंपरिक संस्कृति और खुशी भरे चीनी नववर्ष का अनुभव किया।
(हैया)