
5 फरवरी को, चीन के शीत्सांग(तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा के जोखांग मंदिर में, परंपरा का पालन करते हुए, मंदिर के चारों ओर लगे प्रार्थना ध्वज स्तंभों पर लगे प्रार्थना ध्वज बदले गए। ताकि आगामी तिब्बती नव वर्ष की तैयारी की जा सके। श्रद्धालुओं ने पांच रंगों के हाडा (पारंपरिक स्कार्फ) तैयार किए और उन्हें प्रार्थना ध्वज स्तंभों पर अर्पित किया।