
फरवरी की शुरुआत में, पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत की छुनआन काउंटी स्थित एक गाँव में, बादलों के बीच से निकलती सूरज की किरणों और पहाड़ों पर छाई धुंध के बीच बर्फ से ढके पेड़ चमकने लगे। जिसने पूरे गाँव को एक सजीव परीकथा में बदल दिया। चांदी सी चमकती डालियाँ, रोशनी से भरा आकाश और धुंधली पहाड़ियों ने एक ऐसा दृश्य बनाया जो शांत, जादुई और लगभग अवास्तविक सा प्रतीत हो रहा था। इस आकर्षक नज़ारे को कैद करने के लिए फोटोग्राफर और यात्री वहां पहुंच गए।