
आज चीनी चंद्र कैलेंडर के पहले महीने का पंद्रहवां दिन है, जो चीन का पारंपरिक लालटेन महोत्सव भी है। लालटेन महोत्सव परिवार के मिलन का समय है। लोग आमतौर पर भोजन के लिए एकत्रित होते हैं और चिपचिपे चावल के गोले (युआनश्याओ) खाते हैं, जो एकता और सद्भाव का प्रतीक हैं।