
पेइचिंग समय के अनुसार 15 अप्रैल को, चीन के हनान प्रांत के लुओयांग शहर स्थित शेंदू माउटैन पेओनिया गार्डन में माउटैन पेओनिया फूल पूरी तरह खिल चुके हैं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।
माउटैन पेओनिया, जिसे ट्री पेओनिया भी कहा जाता है, “फूलों का राजा” माना जाता है। यह चीन का एक दुर्लभ और कीमती लकड़ी वाला फूल है। इसके फूल बड़े, आकर्षक और बेहद खुशबूदार होते हैं, इसलिए इसे “राष्ट्रीय सुंदरता और स्वर्गीय खुशबू” के नाम से भी जाना जाता है।
यह दृश्य 43वें चीन लुओयांग माउटैन पेओनिया सांस्कृतिक उत्सव के दौरान देखने को मिला। इस समय गार्डन में पेओनिया अपने पूरे शबाब पर हैं, जिसे देखने का यही सबसे उपयुक्त समय माना जाता है।
हर साल इस मौसम में लुओयांग शहर फूलों के इस रंगीन समंदर का गवाह बनता है, जहां पर्यटक न सिर्फ इनकी खूबसूरती निहारते हैं, बल्कि प्रकृति के इस अनमोल दृश्य को करीब से महसूस भी करते हैं।
(हैया)