
16 अप्रैल को, चीन के क्वांगतोंग प्रांत के शनचन शहर में आगंतुकों ने शनचन रोबोट वैली के प्रदर्शनी हॉल का दौरा किया, जहां विभिन्न सर्विस रोबोट्स का प्रदर्शन किया गया। शनचन रोबोट वैली का कुल क्षेत्रफल 2.8 वर्ग किलोमीटर है। इसने 200 से अधिक रोबोटिक्स कंपनियों को अपने कार्यालय स्थापित करने के लिए आकर्षित किया है। इसके परिणामस्वरूप यहां रोबोट अनुसंधान व विकास, विनिर्माण और नवाचार के लिए एक सुदृढ़ पारिस्थितिकी तंत्र विकसित हुआ है।
(हैया)