
16 अप्रैल को, पूर्वी चीन के शानतोंग प्रांत के वेइफ़ांग शहर में 22वीं विश्व पतंग चैंपियनशिप और 2026 वेइफ़ांग पतंग प्रतियोगिता के प्रारंभिक दौर का उद्घाटन वेइफ़ांग पिनहाई अंतर्राष्ट्रीय पतंग उड़ान मैदान में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी पतंगों ने आसमान को आकर्षक बना दिया। इनमें "रोबोट डॉग" और "ग्रेट वॉल" जैसे विशेष आकार की पतंगें भी शामिल थीं। (हैया)