
28 मई को चीन के क्वेइचो प्रांत के रोंगच्यांग काउंटी में किंडरगार्टन स्तर का "फुटबॉल कार्निवल" आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कुचोउ कस्बे के सेंट्रल किंडरगार्टन, फुमिन किंडरगार्टन, वोलोंग किंडरगार्टन और यांगक्वांग किंडरगार्टन सहित आठ किंडरगार्टन के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने फुटबॉल मैदान पर उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और मैत्रीपूर्ण मुकाबलों में हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य छोटे बच्चों को फुटबॉल से परिचित कराना, उन्हें खेल का आनंद अनुभव कराना तथा खेलों के प्रति रुचि, प्रेम और मेहनत की भावना विकसित करना है।