
शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश की तांगश्योंग काउंटी का यांगपाचिंग कस्बा समुद्र तल से 4,300 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है, जहां एक अंतर्राष्ट्रीय ब्रह्मांडीय किरण वेधशाला है, इसकी स्थापना वर्ष 1989 में हुई, तब से अब तक, इस वेधशाला में कार्यरत वैज्ञानिक और शोधकर्ता ब्रह्मांड से उच्च-ऊर्जा कणों को पकड़ने और इसके रहस्यों की खोज करने में सक्रिय हैं। वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद, इस वेधशाला ने उल्लेखनीय परिणाम हासिल किए हैं और विश्व स्तर पर व्यापक प्रशंसा प्राप्त की है। दुनिया की छत पर, तारों को निहारने वाले इन लोगों ने बार-बार ब्रह्मांड की सबसे गहरी धड़कन को छुआ है।