
चीन के शांगहाई के होंगकियाओ रेलवे स्टेशन से चलने वाली G895 ट्रेन, चेजियांग प्रांत के यिवू रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद दक्षिण की ओर आगे बढ़ती है। अगले दिन सुबह 7:25 बजे हांगकांग के वेस्ट कौलून रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की उम्मीद है। यिवू और हांगकांग के बीच सीधी हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन सेवा शुरू होने का यह पहला मौका है।