
जैसे-जैसे 2026 फीफा विश्व कप का उत्साह बढ़ रहा है, मध्य चीन के हुनान प्रांत के छांगदे शहर में एक खिलौना कारखाना पूरी रफ्तार से काम कर रहा है। यहाँ विश्व कप के आधिकारिक शुभंकर (मास्कॉट) बनाए जा रहे हैं, जिनके लिए फीफा ने लाइसेंस दिया है। दुनिया भर से आए ऑर्डर पूरे करने के लिए कारखाना दिन-रात काम कर रहा है। हर खिलौने को बहुत ध्यान से तैयार किया जा रहा है, ताकि फुटबॉल प्रेमी इस टूर्नामेंट की याद अपने साथ ले जा सकें। इस तरह विश्व कप का उत्साह अब चीन की मजबूत विनिर्माण क्षमता से भी जुड़ गया है।