
27 जुलाई को चीन के शिनच्यांग उइगुर प्रदेश के इली कज़ाख ऑटोनॉमस प्रीफेक्चर में चाओसु काउंटी वेटलैंड पार्क में घोड़ों के नदी पर दौड़ते हुए नज़र आए। चाओसू काउंटी को "चीन के स्वर्गीय घोड़ों का घर" कहा जाता है और हाल के वर्षों में, "नदी में घोड़ों के नहाने" का नज़ारा वहाँ का एक अनोखा आकर्षण बन गया है।