
पूर्वी चीन के च्यांगसू प्रांत के लियानयुन्कांग शहर की क्वानयून काउंटी में इन दिनों चीनी चाइव्स (एक प्रकार की हरी पत्तेदार जड़ी बूटी) के फूलों की कटाई का काम तेजी से चल रहा है। खेतों में किसान सुबह से शाम तक व्यस्त नज़र आ रहे हैं। इन फूलों का इस्तेमाल आगे चलकर चाइव्स फ्लावर सॉस और बीजों से बनी विशेष शराब तैयार करने में किया जाता है।
हालांकि चीनी चाइव्स के फूलों की फसल आकार में छोटी होती है, लेकिन इसका स्थानीय किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण उद्योगों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान है। इस छोटी सी कृषि उपज ने गांवों में रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति दी है।