
हाल के वर्षों में चीन के गांवों में लाइवस्ट्रीमिंग का चलन तेजी से बढ़ा है। फूलों के खेतों से लेकर संतरे के बागों तक, किसान स्मार्टफोन के जरिए सीधे दर्शकों से जुड़ रहे हैं। यह सिर्फ कृषि उत्पाद बेचने का माध्यम नहीं है, बल्कि गांवों की जीवनशैली, परंपराओं और प्राकृतिक सुंदरता को दुनिया के सामने पेश करने का नया तरीका भी बन गया है।
लाइवस्ट्रीमिंग ने ग्रामीण इलाकों को नई पहचान और व्यापक दृश्यता दी है। इसके जरिए स्थानीय उत्पादों को नए बाजार मिल रहे हैं, वहीं गांवों की नई प्रतिभाओं, तकनीक और निवेश को भी आकर्षित किया जा रहा है। इस तरह, डिजिटल तकनीक गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ ग्रामीण विकास को भी नई गति दे रही है।