
19 से 20 अगस्त तक चीन की राजधानी पेइचिंग में 7वें राष्ट्रीय जातीय अल्पसंख्यक कला महोत्सव के तहत नृत्य नाटिका ‘ओड्स टू हीरोज’ का मंचन किया गया। क्वांगचोउ गीत और नृत्य मंडली द्वारा तैयार इस प्रस्तुति में दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत के छाओशान क्षेत्र के पारंपरिक यिंगगे नृत्य को केंद्र में रखा गया है। इसमें लकड़ी की नक्काशी, चीनी मिट्टी की जड़ाई और छाओचोउ कढ़ाई जैसे लिंग्नान क्षेत्र के पारंपरिक सांस्कृतिक तत्वों को आधुनिक मंच सज्जा के साथ खूबसूरती से जोड़ा गया है। यह नृत्य नाटिका राष्ट्रीय संकट के दौर में एकता और बलिदान की कहानी पेश करती है। पारंपरिक यिंगगे नृत्य की ऊर्जा और आधुनिक मंच कला के मेल से तैयार यह प्रस्तुति दर्शकों के सामने एक ऐसी कहानी रखती है, जिसमें कला, संस्कृति और देशभक्ति का सुंदर संगम देखने को मिलता है।