
पोआई कस्बा दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत के वनशान च्वांग और म्याओ जातीय स्वायत्त प्रिफेक्चर की फुनिंग काउंटी में स्थित है। यह पहाड़ों से घिरा हुआ है, यहाँ की सड़कें ऊबड़-खाबड़ हैं और जलमार्ग एक-दूसरे को काटते हैं। लंबे समय तक, आसपास के गांवों में रहने वाले छात्र कस्बे में स्थित स्कूल जाने के लिए केवल पहाड़ी रास्तों से कार द्वारा या नदी पार करने के लिए निजी नावों का ही सहारा लेते थे। साल 2021 से, सम्बंधित विभागों के संयुक्त प्रयासों से, इस कस्बे में नौका सेवा छात्रों के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। कस्बे भर में स्थित 12 नौका घाटों पर सात "जल विद्यालय बसें" नियमित रूप से छात्रों को सेवा प्रदान करती हैं, जिससे विभिन्न गांवों के छात्रों की अलग-अलग समय पर यात्रा सम्बंधी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। तब से, इस जलमार्ग के माध्यम से 70,000 किलोमीटर से अधिक की कुल एस्कॉर्ट यात्रा के साथ 147,000 से अधिक छात्रों को सुरक्षित रूप से परिवहन किया गया है।