
बुधवार को मध्य चीन के आनह्वी प्रांत के फूयांग शहर के फूनान ज़िले के युछ्वान प्राइमरी स्कूल में एक अनोखी विज्ञान गतिविधि आयोजित की गई। फूयांग विज्ञान केंद्र ने स्कूल के साथ मिलकर 'विज्ञान के सपने, पाँच शिक्षाओं का संगम' विषय पर कार्यक्रम रखा। छात्रों ने ह्यूमनॉइड रोबोट प्रदर्शन देखा, मज़ेदार प्रयोग किए और ड्रोन उड़ान भी देखी। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है, ताकि वे विज्ञान को नज़दीक से समझ सकें।