
चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के बुरकिन में स्थित कनास दर्शनीय क्षेत्र अपनी खूबसूरत प्राकृतिक छटा के लिए जाना जाता है। यहां अल्पाइन झीलें, घने जंगल, हरे-भरे घास के मैदान और बर्फ से ढके पहाड़ एक साथ नजर आते हैं। यह क्षेत्र आर्कटिक महासागर के जल निकासी बेसिन का हिस्सा है। खास बात यह है कि कनास झील का पानी रोशनी के साथ अपना रंग बदलता हुआ दिखाई देता है। झील में नीले, हरे और जेड जैसे रंगों के अलग-अलग शेड नजर आते हैं।