
चीन के थ्येनचिन शहर में 16 सितंबर को एयरबस A320 सीरीज़ की दूसरी फ़ाइनल असेंबली लाइन पर तैयार होने वाले पहले विमान की सफलतापूर्वक डिलीवरी कर दी गई। इस A320neo विमान का संचालन चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस करेगी। एयरबस थ्येनचिन A320neo सीरीज़ फ़ाइनल असेंबली लाइन ने वर्ष 2008 में काम करना शुरू किया। अब तक 800 से ज़्यादा A320 सीरीज़ विमानों की डिलीवरी हो चुकी है।