
चीन के हनान प्रांत के ल्वोयांग शहर में स्थित लोंगमेन ग्रोटोज़ विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल, राष्ट्रीय 5ए-स्तरीय पर्यटन स्थल और राष्ट्रीय प्रमुख सांस्कृतिक अवशेष संरक्षण स्थल है। इन गुफाओं का निर्माण पेईवेई राजवंश के दौरान शुरू हुआ था और 400 से अधिक वर्षों तक जारी रहा। वर्तमान में यहां 2,000 से अधिक गुफाएं और ताख (मंदिर) तथा 100,000 से अधिक मूर्तियां मौजूद हैं। यह चीन की पत्थर नक्काशी कला का खजाना है और देश-विदेश के पर्यटकों के लिए पत्थर नक्काशी सभ्यता का अन्वेषण करने का अनिवार्य गंतव्य है।