
पांचवां विश्व डिजिटल व्यापार एक्सपो 23 से 27 सितंबर तक चीन के चच्यांग प्रांत के हांगचो में आयोजित हुआ। इस बार एक्सपो में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी AI पर खास ध्यान दिया गया। एक्सपो में 2,008 उद्यमों ने हिस्सा लिया, जबकि दर्शकों की कुल भागीदारी 4 लाख 28 हजार रही।