
चीन के क्वेइचो प्रांत की राजधानी क्वेइयांग के हुआशी जिले में इन दिनों सीढ़ीनुमा खेत सुनहरी धान की फसल से लहलहा रहे हैं। किसान धान की कटाई, मड़ाई और उसे खेतों से बाहर ले जाने के काम में व्यस्त हैं। खेतों में चल रही यह गतिविधि भरपूर फसल और ग्रामीण इलाकों में व्यस्त कृषि मौसम का जीवंत दृश्य पेश कर रही है।