
चीन के हांगचोउ शहर में श्याओमी ऑटो ने ग्लोबल डिजिटल ट्रेड एक्सपो में अपना नया ब्रांड 'SkyNomad' लॉन्च किया, जो कैंपिंग प्रेमियों के लिए एक अनोखी पेशकश है। इस ब्रांड की मुख्य विशेषता इसका इनोवेटिव लिफ्टेबल रूफ (ऊपर उठने वाली छत) है, जो कार को एक मोबाइल कैंपिंग शेल्टर में बदल देता है।
एक्सपो स्थल पर इस नई कार को देखने के लिए उपभोक्ताओं और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इसे बेहद पसंद किया और इसकी डिज़ाइन तथा सुविधाओं की सराहना की। श्याओमी ऑटो का यह कदम इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ आउटडोर लाइफस्टाइल सेगमेंट में भी कंपनी की बढ़ती महत्वाकांक्षा को दर्शाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि SkyNomad भारतीय बाजार में भी कैंपिंग और एडवेंचर के शौकीनों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकता है।