
चीन के ल्याओनिंग प्रांत के फांगचिन शहर स्थित हेइफंगक्वान प्राचीन नगर में ग्रामीण इन दिनों शरद ऋतु की फसल सुखाने में व्यस्त हैं। वे अपने घरों की छतों पर मक्का, मिर्च, ज्वार और कद्दू जैसी फसलों को सुखा रहे हैं। रंग-बिरंगी फसलों से सजी छतें भरपूर फसल और ग्रामीण जीवन की खूबसूरत तस्वीर पेश कर रही हैं।