
29 सितंबर को चीन के च्यांग्सू प्रांत के शुजोउ शहर के फेंग काउंटी में किसानों की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। काउंटी के 15 कस्बों और उपजिलों से करीब 300 किसान फसल की खुशी मनाने और राष्ट्रीय दिवस के स्वागत के लिए एकत्र हुए। उन्होंने हाथ से मक्का छीलने, कंधे पर डंडा रखकर अनाज ढोने और सुअर पकड़ने जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।