
चीन के शिनजियांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के अवाती जिले में कपास की फसल इन दिनों अपने चरम पर है। यहां के खेतों में कपास तोड़ने वाली मशीनें (कॉटन हार्वेस्टर) तेजी से काम करती नजर आईं। जिले में कुल 14.99 लाख म्यू (लगभग 1 लाख हेक्टेयर) क्षेत्र में कपास की खेती की गई है, जो अब धीरे-धीरे कटाई के चरण में प्रवेश कर रही है।
स्थानीय किसान अच्छे मौसम का लाभ उठाते हुए बड़ी कपास काटने वाली मशीनों से तेजी से फसल की कटाई कर रहे हैं। अवाती जिला “चीन का कपास शहर” और “चीन की लंबी रेशे वाली कपास की भूमि” के नाम से प्रसिद्ध है। मशीनी कटाई से न सिर्फ समय की बचत हो रही है, बल्कि कपास उद्योग की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता में भी सुधार आया है।