
मध्य चीन के हुपेई प्रांत में स्थित शननोंगच्या दर्शनीय स्थल अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। यहाँ की ऊँची-नीची चट्टानें, घने जंगल और लहराती पहाड़ियाँ हर किसी का मन मोह लेती हैं। नीले आसमान के नीचे गहरी घाटियों और ऊबड़-खाबड़ चोटियों के ऊपर बादल तैरते नज़र आते हैं। हर मोड़ पर एक नया, मनमोहक दृश्य आपका इंतज़ार करता है। यह जगह प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है।