
पश्चिमोत्तर चीन के कानसू प्रांत के ज्यूछ्वान शहर में स्थित रेगिस्तानी पॉपलर वन क्षेत्र में शरद ऋतु ने रंगों की बहार ला दी है। यहाँ फैले विशाल पॉपलर वृक्ष चमकीले सुनहरे रंग में बदल चुके हैं और नीले आसमान तले धूप में दमक रहे हैं। पर्यटक इस अद्भुत नज़ारे को देखने के लिए रुकते हैं और शरद ऋतु की इस क्षणभंगुर सुनहरी चमक में खो जाते हैं। ऐसा प्रतीत होता है जैसे प्रकृति का यह दृश्य मानो सोने से बना हो।