
पूर्वी चीन के शानतोंग प्रांत के छिंगताओ शहर के वेस्ट कोस्ट न्यू एरिया में स्थित होंगहाईथान आर्द्रभूमि इन दिनों अपने सबसे खूबसूरत दौर में है। यहाँ उगने वाली घास धीरे-धीरे लाल हो रही है, जिससे ज्वारीय मैदान लाल बादलों की तरह दमक उठे हैं। दूर तक फैला यह लाल कालीन सूरज की रोशनी में और भी मनमोहक लगता है। प्रकृति का यह अनोखा नज़ारा देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आ रहे हैं।