
17 से 18 अक्टूबर 2026 तक दक्षिण चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के शेनचन में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन के आयोजन को लेकर शहर में उत्सव का माहौल है। शहर की सड़कों, हरित पट्टियों, पार्कों की फूलों की क्यारियों, बस स्टॉप के विज्ञापन बोर्डों, इमारतों की विशाल स्क्रीनों, स्ट्रीट लाइट के खंभों, बसों, मेट्रो स्टेशनों तथा शॉपिंग मॉल की दुकानों सहित हर जगह APEC से जुड़े तत्व स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं। पूरा शहर APEC शिखर सम्मेलन के स्वागत के उत्सवपूर्ण माहौल में डूबा हुआ है।