
20 अक्तूबर को चीन के चच्यांग प्रांत के लानशी शहर के योफू प्राचीन नगर में एक बहु-देशीय चीनी शैली वाले जल विवाह समारोह ने ध्यान और आशीर्वाद आकर्षित किया। लानशी की युवती वांग यिंग और ब्रिटिश दूल्हे रॉबर्ट मेयो विवाह नौका पर सवार होकर पानी पर चले आए और दक्षिण चीन की पारंपरिक विवाह प्रथाओं का गहराई से अनुभव किया। नदी के किनारे खड़े पर्यटकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। दूर से आए ब्रिटिश पक्ष के रिश्तेदारों ने भी चीनी शैली की रस्मों का अनुभव किया। यह पहाड़ों और समुद्रों को पार करने वाला रोमांटिक आयोजन चीन-ब्रिटेन लोक सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक जीवंत माध्यम बन गया।