
चीन के शांगहाई में 23 से 25 अक्टूबर तक 2026 ग्लोबल डेवलपर पायनियर कॉन्फ्रेंस और अंतरराष्ट्रीय एम्बॉडीड इंटेलिजेंस स्किल्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 24 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में औद्योगिक क्षेत्र, सेवा क्षेत्र और विशेष कार्यों में रोबोटिक तकनीक के इस्तेमाल पर खास ध्यान दिया गया। प्रतियोगिता में नौ प्रमुख श्रेणियों के तहत कुल 23 स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इसमें 800 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य देखभाल, नर्सिंग, लॉजिस्टिक्स में सामान की छंटाई और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मार्गदर्शन जैसे क्षेत्रों में एम्बॉडीड इंटेलिजेंस तकनीक की नई उपलब्धियों और व्यावहारिक इस्तेमाल का प्रदर्शन किया गया।