
चीन के शानतोंग प्रांत के जिनान शहर के पीली नदी अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में "जीयुआन युआनचंग A3" के सौ रोबोटों के समूह नियंत्रण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड चैलेंज का आयोजन किया गया। UWB सेंटीमीटर-स्तरीय पोज़िशनिंग सिस्टम से लैस 110 ह्यूमनॉइड रोबोटों ने एक ही मंच पर उच्च कठिनाई वाली फॉर्मेशन परफ़ॉर्मेंस पूरी की। रीयल-टाइम परसेप्शन, सहयोगी निर्णय-क्षमता और मिलीसेकंड-स्तरीय क्लस्टर समन्वय जैसी क्षमताओं के एकीकरण के माध्यम से उन्होंने सफलतापूर्वक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया।