
अक्टूबर के अंत में चीन की राजधानी पेइचिंग की मुथ्येनयू महान दीवार शरद ऋतु के रंगों से सराबोर है। हल्की बारिश के बीच पेड़ों पर हरे, पीले, नारंगी और लाल पत्ते इस ऐतिहासिक धरोहर की खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं। इस शांत और सुहावने मौसम में पर्यटक महान दीवार पर टहलते हुए आसपास के मनमोहक नज़ारों का आनंद ले रहे हैं। बारिश से धुले रंगीन पत्तों और प्राचीन दीवार का खूबसूरत मेल यहां आने वाले लोगों को आकर्षित कर रहा है।