
पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के शिनछांग जिले में स्थित चिंगशान गांव इन दिनों शरद ऋतु के रंगों से सजा हुआ है। यहां पहाड़ियों पर लगे पेड़ों पर पके ख़ुरमे नारंगी और लाल रंग में चमक रहे हैं, जो पूरे इलाके की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। गांव के घरों के आसपास पेड़ों की शाखाओं से लटकते ये फल और पीछे दिखाई देती हरी-भरी पहाड़ियां एक मनमोहक नज़ारा पेश कर रही हैं। इसी के साथ, ख़ुरमे की फसल का मौसम भी शुरू हो गया है। यहां का यह खूबसूरत दृश्य प्रकृति की समृद्धि के साथ-साथ चीन के ग्रामीण जीवन की सादगी और सुंदरता की झलक पेश करता है।