
27 अक्टूबर को चीन के हूपेइ प्रांत के ईछांग शहर के ईलिंग जिला सांस्कृतिक केंद्र में शयाच्यांग क्षेत्र की पारंपरिक कला और संस्कृति से जुड़ी कई खास चीजों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें ईलिंग की कागज़ कटाई कला, पारंपरिक कढ़ाई और शयाच्यांग की बीन पेस्ट्री समेत अमूर्त सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी कई कलाकृतियों और पारंपरिक उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।