
चीन के हूपेइ प्रांत की राजधानी वुहान में 29 अक्टूबर को मेट्रो लाइन-12 पूरी तरह से शुरू हो गई। चीन शहरी रेल पारगमन संघ के मुताबिक, यह फिलहाल चीन की सबसे लंबी मेट्रो रिंग लाइन है। इसकी कुल लंबाई 59.9 किलोमीटर है और इसमें 37 भूमिगत स्टेशन बनाए गए हैं। यह मेट्रो लाइन शहर की मौजूदा और प्रस्तावित 18 अन्य मेट्रो लाइनों से भी जुड़ती है। इससे यात्रियों को शहर के अलग-अलग इलाकों तक पहुंचने और मेट्रो बदलकर सफर करने में आसानी होगी।