
चीन के सिछुआन प्रांत की राजधानी छंगदू के थियानफू अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में 2026 ग्लोबल पांडा पार्टनर समिट का आयोजन किया गया। इस शिखर सम्मेलन का मुख्य फोकस विशाल पांडा संरक्षण और जैव विविधता को लेकर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और आदान-प्रदान पर रहा। सम्मेलन के साथ ही पांडा थीम पर आधारित सांस्कृतिक एवं रचनात्मक बाज़ार भी शुरू किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से पांडा से जुड़े उत्पाद, अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की वस्तुएं और विशेष प्रदर्शनियां शामिल की गईं। “पांडा+” अवधारणा के तहत तैयार किए गए इस आयोजन ने आगंतुकों को एक अनूठा सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किया और आईपी उद्योग के आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया।