
हाल के वर्षों में, शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के न्यिंग-ची शहर के छाय्वी कस्बे में स्थित शाछ्योंग गांव ने नदी घाटी की समृद्ध प्राकृतिक परिस्थितियों पर निर्भर रहते हुए, कीवी फल और कुरकुरा पर्सिमोन जैसे विशिष्ट फल उद्योगों को विकसित किया है, जिससे एक ऐसा विकास पथ प्रशस्त हुआ है जो पारिस्थितिकी की प्राथमिकता और समृद्धि दोनों को बढ़ावा देता है। आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 में, गांव की कुल ग्रामीण आर्थिक आय 1 करोड़ 46 लाख 70 हज़ार युआन तक पहुंच गई और प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय 30,000 युआन से अधिक हो गई।