
13 नवंबर को 2026 शांगहाई अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक मेले का उद्घाटन शांगहाई एक्सपो प्रदर्शनी केंद्र में हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में 37 देशों और क्षेत्रों के कुल 501 प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 152 विदेशी प्रदर्शक भी शामिल हैं। इस दौरान पुस्तक मेले में 300 से अधिक पेशेवर संवाद और पठन को बढ़ावा देने से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के जरिए बच्चों की किताबों, पढ़ने की आदत और अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा।