
शनिवार को पूर्वोत्तर चीन के हेइलोंगच्यांग प्रांत की राजधानी हार्बिन शहर की सोंगह्वा नदी के किनारे रिम आइस का शानदार नज़ारा दिखा। नदी किनारे खड़े पेड़ों की टहनियाँ सफेद पाले से ढककर चाँदी की तरह चमक उठीं। चीन का “आइस सिटी” कहा जाने वाला हार्बिन शहर अपनी इस बेमिसाल सर्दियों की खूबसूरती से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह दृश्य सर्दियों की ठंडक और प्रकृति की नाज़ुक सुंदरता का अनोखा संगम है।