
बुधवार तड़के चीन की राजधानी पेइचिंग, दक्षिण में हाईनान प्रांत और पश्चिमोत्तर में शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश समेत कई स्थलों में लियोनिड उल्कापात ने खगोल प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तेज़ रफ्तार और चमक के कारण इसे “उल्कापातों का राजा” कहा जाता है। यह हर नवंबर के मध्य में दिखता है और लगभग हर 33 साल में शानदार उल्का तूफ़ान ला सकता है।